Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चेचक से पूर्ण उन्मूलन के लिए टीकाकरण शुरू

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । चेचक उन्मूलन के लिए रविवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 23लादो के प्राथमिक विद्यालय में बार्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र साह की अध्यक्षता में चेचक रूवेला उन्मूलन के लिए टीकाकरण शुरू किया गया हैं।इस अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि 9महीना से 15साल के सभी बच्चों को चेचक रूवेला का टीका अवश्य लगाना चाहिए।जो टीका ले चुके हैं उसे भी टीका लगाना चाहिए।बच्ची को तो अवश्य टीका लेना अनिवार्य है। भविष्य में मां बनने स्वस्थ बच्चे जन्म देगी। रूवेला की खतरा कम होगा। रूवेला से प्रभावित बच्चे अंधा, विकलांग तथा मानसिक विकार होता है। उन्होंने कहा कि मधेश प्रदेश के चार जिला चेचक रूवेला उन्मूलन मुक्त जिला बन चुका है। आषाढ 24गते तक धनुषा जिला भी चेचक रूवेला से मुक्त जिला बन जाएगा।कार्यक्रम में डा.राजीव कुमार झा, श्रवण कुमार नायक, भूगल किशोर यादव ने भी विचार रखे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *