Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री करेंगे भरतपुर भ्रमण वर्ष का उद्घाटन

 

काठमांडू, फागुन १७– भरतपुर भ्रमण वर्ष की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है । यह आयोजन भरतपुर महानगरपालिका द्वारा की जा रही है । भरतपुर भ्रमण वर्ष के उद्घाटन समारोह में सहभागी होने के लिए ५ पूर्व प्रधानमन्त्री के साथ ही मन्त्रीपरिषद् के पूर्व अध्यक्ष को भी चितवन आने का आमंत्रण दिया गया है ।
भ्रमण वर्ष का फागुन १८ गते (कल) प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड नारायणी नदी किनार में एक समारोह के बीच दोपहर १ बजे उद्घाटन करेंगे ।
अनुमान किया जा रहा है कि इस भ्रमण वर्ष समारोह में करीब ५० हजार लोग सहभागी होंगे । उद्घाटन समारोह में एमाले अध्यक्ष एवम् पूर्व प्रधानमन्त्री केपी ओली भी सहभागी होंगे । वो कल दोपहर चितवन पहुँचेंगे ।

यह भी पढें   डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक पद के लिए नेपाल से डॉ. संगीता कौशल मिश्रा को उम्मीदवार बनाने की तैयारी

कांग्रेस सभापति एवम् पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा, पूर्व प्रधानमन्त्री एवं एकीकृत समाजवादी के माधवकुमार नेपाल, नेता झलनाथ खनाल, एवम् मन्त्रीपरिषद् के पूर्व अध्यक्ष खिलराज रेग्मी भी सहभागी होंगे ।
इसके साथ ही विभिन्न प्रदेश प्रदेश के प्रमुख, मुख्यमन्त्री, मन्त्री, सांसद तथा अति विशिष्ट ब्यक्तित्वों की उद्घाटन समारोह में सहभागिता रहेगी । उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल का आज ही चितवन आने का कार्यक्रम है ।
उद्घाटन समारोह के पहले महानगर के २९ वडा से विभिन्न झाँकी सहित की रैली निकाली जाएगी और ये रैली नारायणी नदी किनार में पहुँचेगी । अनुमान किया जा रहा है कि २ लाख बाह्य और ५ लाख आन्तरिक पर्यटक आएंगे । इस लक्ष्य के साथ भरतपुर भ्रमण वर्ष शुरु किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com