एकीकृत समाजवादी के महाधिवेशन में केवल एक दस्तावेज प्रस्तुत करेगी
काठमांडू, फागुन १७– नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के १० वें महाधिवेशन में केवल एक दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्णय किया है । गुरुवार काठमांडू में हुए पार्टी के दस्तावेज मसौदा समिति की बैठक से यह निर्णय लिया गया है ।
महाधिवेशन में समसामयिक राजनीतिक, पार्टी के आन्तरिक आदि विषयों को समेटकर केवल एक मात्र दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्णय लिया है । बैठक के बाद प्रवक्ता खतिवडा ने जानकारी दी कि पार्टी के भीतर किसी तरह की अलग सोच नहीं है, और सभी की भावना को समेटकर महाधिवेशन में प्रस्ताव प्रस्तुत की जाएगी । महाधिवेशन में प्रस्तुत दस्तावेजों को अन्तिम रूप देने के लिए विभिन्न समूह बनाकर चर्चा की जाएगी ।दस्तावेज में समाजवादी क्रान्ति के रास्ते में जाने के लिए जो कुछ चुनौती हैं, उनकी रुपरेखा के साथ ही अन्य विषय को समेटे जाने की एकीकृत समाजवादी ने जानकारी दी है ।


