भारतीय दूतावास, काठमांडू द्वारा ‘बहु–भाषी काव्य गोष्ठी’ का आयोजन
काठमांडू, फागुन १७– भारतीय दूतावास, काठमांडू द्वारा ’नेपाल–भारत साहित्य समारोह’ के अन्तर्गत ‘बहु–भाषी काव्य गोष्ठी’ का आयोजन किया गया था । जिसमें नेपाल के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस ‘बहु–भाषी काव्य गोष्ठी’ का आयोजन ‘नेपाल–भारत पुस्तकालय’ में किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य, प्रतिभाशाली युवा कवियों एवं कवयित्रियों को अपनी मातृभाषा में स्व–रचित काव्य पाठ करने के लिए मंच प्रदान करना था । कार्यक्रम में युवाओं ने हिंदी एवं नेपाली के अलावा संस्कृत,उर्दू, अवधी, नेवारी, मैथिली, भोजपुरी, थारू, केवरत आदि भाषाओं में उत्कृष्ट कविता वाचन किया । काव्य–गोष्ठी में ‘ओपन माइक’ सत्र में श्रोताओं ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत की । नेपाल के प्रतिष्ठित कवि एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सनत कुमार वस्ती ने काव्य पाठ करने वाले सभी युवा प्रतिभागियों को प्रशस्ति–पत्र प्रदान किए । बड़ी संख्या में श्रोताओं ने काव्य पाठ का आनंद लिया जिनमें कवि, लेखक, शिक्षक, भाषा प्रेमी एवं साहित्य अनुरागी शामिल थे ।








