Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पांच दिवसीय मधानी महोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के रौतहट जिला के मौलापुर नगरपालिका के पतौरा अवस्थित पुरातात्विक महादेव मंदिर में पांच दिवसीय मधानी महोत्सव की तैयारी जोरो से चल रही है। मधानी महोत्सव में नेपाल भारत के दस लाख श्रद्धालुओं को भाग लेने की बात विवेक साह ने जानकारी दी है। मधानी महोत्सव में 5तथा 6मार्च को पारंपरिक फतेहपुर नाच का आयोजन किया गया है। 6मार्च को मधानी यज्ञ के साथ शिव की वारात निकाला जाएगा।6तथा7 मार्च को भारत के प्रसिद्ध शिव लीला आयोजित किया जाएगा। 8मार्च को वृहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें वालीवुड के चर्चित अभिनेता गोविंदा, नेपाल के चर्चित अभिनेत्री पल साह सहित नेपाल भारत के दर्जनों गायक, गायिका तथा अन्य कलाकार भाग लेंगे। 9 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय महिला पहलवान बबिता फोगाट सहित नेपाल भारत के दर्जनों पहलवान भाग लेंगे। तैयारी की जायजा मौलापुर नगरपालिका के मेयर मीरा कुमारी साह स्वयं कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *