Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में सड़क हादसा, १५ लोगों की मौत २० घायल

 

काठमांडू, फागुन १७– भारत के मध्य प्रदेश के डिंडौरी में हुए एक सड़क हादसे में १५ लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग २० लोग घायल हुए है । जिले के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से १५ लोगों की मृत्यु हो गई है और २० लोग घायल हैं । घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है ।
हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर उन दिवंगत आत्माओं को शांति दें तथा परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति दें ।
मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार–चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश भी दिए हैं ।
पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हुए । डिंडौरी बिछिया बड़छर गांव में जैसे ही इनका पिकअप वाहन पहुंचा वो बेकाबू होकर पलट गया । दुर्घटना के शिकार सभी लोग आमादेवी गांव के निवासी हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *