Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज नेपाल की टीम आज दबाब में

 

काठमांडू, फागुन १८– लगातार दो मैच में मिली हार के बाद आज के खेल को लेकर नेपाल की टीम दबाब में हैं । काठमांडू में हो रहे त्रिकोणात्मक टी–२० क्रिकेट में आज एकबार फिर नेपाल नामिबिया से टकराएगी । नेपाल, नामिबिया और नीदरलैंड सम्मिलत इस सिरिज में नेपाल लगातार अपने दो खेल में पराजीत हो चुका है ।
नामिबिया और नीदरलैंड के साथ अपने पहले खेल में हार चुकी नेपाल को यदि फाइनल खेल में पहुँचना चाहती है या संभावना कायम रखना है तो आज के खेल में उसे नामिबिया को जैसे भी हो हराना ही होगा । नेपाल और नामिबिया के बीच आज का मैच सुबह साढ़े ११ बजे के बाद त्रिवि क्रिकेट मैदान कीर्तिपुर में खेला जाएगा ।
नेपाल अपने पहले ही खेल में नामिबिया से २० रन से पराजित हो चुका है । इसी तरह नीदरलैंड से भी केवल २ रन से हार गया था । आज यदि नेपाल पराजित हो जाता है तो फाइनल में उसके खेलने की संभावना खत्म हो जाएगी । अगर आज का मैच नेपाल जीतता है तो शनिबार को जो नीदरलैंड के साथ खेल होने वाला है उसमें भी उसे जीत की प्रतीक्षा होगी । फाइनल खेल मंगलबार को खेला जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com