भरतपुर आँख अस्पताल का प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने किया उद्घाटन
काठमांडू, फागुन १८– भरतपुर भ्रमण वर्ष के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री चितवन गए हुए हैं । इसी सिलसिले में आज सुबह ही प्रधानमंत्री एक अस्पताल का भी उद्घाटन किया है । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने भरतपुर आँख अस्पताल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया है ।
भरतपुर महानगरपालिका ११ बाइपास रोड में भरतपुर अस्पताल के ही जगह में बने आँख अस्पताल का प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने आज सुबह उद्घाटन किया है ।
यह भवन १३ करोड़ ५० लाख रुपया की लागत से बनी है । कुल २५ हजार ५०० वर्ग फिट क्षेत्रफल में बने इस भवन का फाउण्डेसन और फ्रेम स्ट्रक्चरर निर्माण शिवालय विल्डर्स काठमांंडू ने ४ करोड ८३ लाख ९२ हजार में किया था बाकी काम अस्पताल ने खुद ही किया है । लगभग हर तरह की सुविधा सम्पन्न तरीके से बनाया गया है भवन को ।

