Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री गुम हो गए है… प्रधानमंत्री को ढूंढ़ना चाहिए – सांसद सूर्यबहादुर थापा क्षेत्री

 

्काठमांडू, फागुन १८
प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा एमाले प्रधानमन्त्री की तलाश करने की मांग कर रही है । संसद की आज की हो रही बैठक के शुरुआत में ही विशेष समय लेकर बोलने वाले एमाले सांसद सूर्य थापा ने अपनी असंतुष्टि जताते हुए कहा कि सभामुख रुलिङ के बाबजुद प्रधानमन्त्री संसद में नहीं आए । उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र के पीडि़त लोग प्रधानमंत्री की बात सुनना चाहते हैं, उनसे बहुत आशाएं हैं ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री ही गायब हैं । दूध किसान, मीटरब्याजी पीडि़त, सहकारी पीडि़त सभी सड़क में आए हुए हैं । इन सभी विषयों के लिए सरकार को जबाव देना है लेकिन सरकार ही गुम हो गई है । प्रधानमंत्री ही खो गए है । प्रधानमंत्री को ढूंढ़ना चाहिए ।
थापा ने कहा कि बालकुमारी घटना के साथ ही अन्य विषयों में सभामुख ने फागुन ६ से ही प्रधानमन्त्री को जबाव देने के लिए रुलिङ की थी लेकिन प्रधानमन्त्री संसद में नहीं आए हैं । उन्होंने यह भी  घोषणा की कि जबतक विवादित मन्त्री राजीनामा नहीं देते और प्रधानमंत्री जवाब नहीं देते तब तक संसद नहीं चलने  देंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com