सभामुख ने दिया आदेश.. फागुन २१ की बैठक में प्रश्नों का दें जबाब
काठमांडू, फागुन १८– आज सदन में उठाए गए प्रश्न के जबाव देने के लिए सभामुख ने सरकार को आदेश दिया है । आज के प्रतिनिधिसभा की बैठक में सभामुख देवराज घिमिरे ने इस ओर ध्यान दिया ही है । उन्होंने इससे पहले के बैठक में भी इस ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए आदेश दिया था । आज सभामुख ने कहा कि जितने भी प्रश्न किए गए हैं उन सभी प्रश्नों का जबाब फागुन २१ गते को होने वाली बैठक में उपस्थित हो जबाब देने के लिए सरकार को आदेश दिया है ।
आज बैठक जैसे ही शुरु हुई प्रतिपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री की तलाश की । नेकपा (एमाले) और राप्रपा ने बालकुमारी घटना, किसानों के विषय, मिटरब्याज पीडि़त तथा बैंक तथा वित्तीय संस्था ऋणी आदि समस्या में सरकार से जबाव की मांग करते हुए सदन चलने में अवरोध किया । इसके पश्चात् ही सभामुख घिमिरे ने यह आदेश दिया है ।


