Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीदरलैंड ने दिया नेपाल को जीत के लिए १२१ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू, फागुन १९– आज के त्रिकोणात्मक टी–२० आई सिरिज में नीदरलैंड ने नेपाल को जीत के लिए १२१ रन का लक्ष्य दिया है । आज नेपाल ने अपने जबरस्त खेल का प्रदर्शन कर नीदरलैंड को १९. ३ ओवर में ही ऑल आउट कर दिया । नीदरलैंड ने १० विकेट खोकर १२० रन बनाए हैं ।
नीदरलैंड के म्याक्स ओडाउड ने सबसे ज्यादा ३१ रन बनाए । टिम भान डर गुगटेन और रोलेफ भान डर मर्वे ने २३–२३ और स्कट एडवार्ड्स ने १८ रन बनाया । नेपाल के प्रतिश जिसी ने तीन, करण केसी और कुशल मल्ल ने दो दो और दीपेन्द्रसिंह ऐरी ने एक विकेट लिए । नीदरलैंड ने शुरुआत में ही अपने दो विकेट खो दिए जिसके कारण वह पूरे समय दबाब में रहा ।

यह भी पढें   मुक्तिनाथ विकास बैंक को डिजिटल भुगतान में तीन राष्ट्रीय सम्मान — फोनपे अनर्स २०२६

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com