राष्ट्रीयसभा में नव निर्वाचित १९ सांसदों का सपथ आज

काठमांडू, ४ मार्च । राष्ट्रीयसभा के लिए नव निर्वाचित १९ सांसदों का शपथ ग्रहण आज होने जा रहा है । संघीय संसद् सचिवालय के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही माघ ११ गते निर्वाचित राष्ट्रीयसभा सदस्यों को आज पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है । शपथ कार्यक्रम आज सुबह ११ बजे संसद् भवन स्थित लोत्से महल में होनेवाला है ।
आज रुकमिणी कोइराला, कृष्णप्रसाद सिटौला, पूजा चौधरी, आनन्दप्रसाद ढुंगाना, विष्णुदेवी पुडासैनी, जितजङ्ग बस्नेत, मनरुपा शर्मा, पदमबहादुर परियार, किरणबाबु श्रेष्ठ, विष्णुकुमारी सापकोटा, भक्कुप्रसाद सुवेदी, सावित्री मल्ल, विष्णुबहादुर विश्वकर्मा, कृष्णबहादुर रोकाय, रेनु चन्द, नारायणदत्ता भट्ट और बलदेव बोहरा नये सदस्य के रुप में पद तथा गोपनियता का शपथ ग्रहण करेंगे ।
राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना के साथ २० राष्ट्रीयसभा सदस्यों को कार्यकाल समाप्त हो गई है, उन लोगों को आइतबार ही संसद् सचिवालय ने बिधाई की है । आज नये सदस्यों को स्वागत की जाएगी ।
गणेशप्रसाद तिमिल्सिना, दीपा गुरुङ, इन्दु कडरिया, दीलकुमारी रावल (पार्वती), कुमार दसौंदी, नरपति लुवार, भैरवकुमार श्रेष्ठ, रामचन्द्र राई विमला राई पौड्याल, रमेशजंग रायमाझी, अनिता देवकोटा, जितेन्द्रनारायण देव, प्रकाश पन्थ, विना पोखरेल, हरिराम चौधरी र महेशकुमार महरा, नन्दा चापाई, सिंगबहादुर विश्वकर्मा, खिमलाल देवकोटा और जसपाकी प्रमिला कुमारी ने ६ वर्षीय कार्यकाल पूरा किया है ।

