माओवादी केन्द्र की सचिवालय बैठक जारी
काठमांडू, फागुन २१– सत्ता गठबंधन के लेकर जो अटकलें लगाई जा रही है उसका असर दिखना शुरु हो गया है । आज सुबह से ही प्रायः सभी दलों ने बैठक बुलाई है । एमाले की सचिवालय बैठक चल ही रही है इधर नेकपा माओवादी केन्द्र की भी सचिवालय बैठक चल रही है । समसामयिक राजनीतिक परिस्थिति के विषय में चर्चा करने के लिए माओवादी ने सचिवालय बैठक बुलाई है । सूत्रों के अनुसार बैठक में अध्यक्ष एवम् प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने शीर्ष नेताओं के बीच हो रही मुलाकात और उनसे हुई बातचीत के विषय को लेकर जानकारी दे रहे हैं ।

