सत्ता गठबन्धन में संकट, विदेश मंत्री का विदेश दौर रुक गया, सत्ता गठबंधन की बैठक स्थगित

काठमांडू, ४ मार्च । सत्ताधारी गठबंधन में आपसी अविश्वास बढ़ गया है । राजनीतिक वृत्त में चर्चा है कि वर्तमान सत्ता गठबंधन किसी भी वक्त टूट सकता है । यही कारण विदेश मन्त्री एनपी साउद ने पूर्व निर्धारित फिनल्याण्ड भ्रमण को स्थगित करना पड़ा है । पूर्वनिर्धारित कार्यतालिका अनुसार आइतबार ही मन्त्री साउद फिनल्याण्ड पहुँचजाना चाहिए था । लेकिन अंतिम समय में आकर उन्होने भ्रमण स्थगित कर दिया है ।
बताया गया है कि प्रधानमन्त्री भी रहे नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली तथा अन्य विपक्षी दलों के साथ जिसतरह मिल रहे हैं, उससे नेपाली कांग्रेस के भीतर भूचाल पैदा कर दी है । प्राप्त सूचना अनुसार प्रधानमन्त्री प्रचण्ड मन्त्रिपरिषद् पुनर्गगठन करना चाहते हैं, लेकिन नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा इसके लिए तैयार नहीं है । परिणामतः प्रधानमन्त्री प्रचण्ड एमाले के शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं ।
राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष, टिरआसी विधेयक जैसे विषयों को लेकर भी राजनीतिक पार्टियों के भीतर अपनी अपनी स्वार्थ है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में माओवादी अध्यक्ष तथा प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने एमाले और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के नेताओं से भेंट की है । परिणामतः आज सुबह ८ बजे के लिए तय सत्ताधारी गठबंधन का बैठक भी स्थगित हो गया है । बैठक प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में होना था ।

