कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक आज तीन बजे
काठमांडू,फागुन २२ – नेपाली कांग्रेस अब सत्ता गठबंधन से बाहर है । नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति की बैठक आज तीन बजे बुलाई गई है । नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने यह कार्यसम्पादन समिति की बैठक बुलाई है ।
बैठक आज दोपहर तीन बजे सभापति देउवा के निवास बूढानीलकण्ठ में की जाएगी । बैठक में समसामयिक राजनीतिक विषय में चर्चा तो होगी ही साथ ही बैठक में नया सत्ता समीकरण के बारे में भी समीक्षा की जाएगी । सोमवार सत्ता गठबन्धन टूटकर नया गठबंधन बना है । सत्ता गठबन्धन टूटने का आधिकारिक धारणा भी बैठक के बाद सार्वजनिक करने की बात कांग्रेस ने कही है ।
बैठक में केन्द्रीय कार्यसम्पादन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति के लिए अनुरोध किया है ।


