Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फाइनल मैच आज नेपाल और नीदरलैंड के बीच

 

काठमांडू,फागुन २२ – घरेलु मैदान में जारी त्रिदेशीय शृंखला के उपाधि के लिए आज नेपाल और नीदरलैंड के बीच मुकाबला होगा । तीन देश सहभागी शृंखला में डच टीम लिग चरण से शीर्ष और नेपाल दूसरे स्थान में पहुँचकर आज फाइनल मैच खेलने वाले हैं ।
इससे पहले शृंखला के लिग चरण में इन्ही दोनों टीम के बीच हुए दो खेल में से एक खेल में नीदरलैंड ने और एक खेल में नेपाल ने जीत हासिल की थी । लिग चरण के पहले खेल में नीदरलैंड ने नेपाल को २ रन से हराया तो दूसरे खेल में नेपाल ने नीदरलैंड विरुद्ध ६ विकेट से जीत दर्ज की थी ।
कीर्तिपुरस्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में होने जा रहे आज का फाइनल खेल सुबह ११ः३० बजे से शुरु होगा । फाइनल के लिए नेपाल क्रिकेट एसोसियसन (क्यान) ने १२ हजार टिकट खुला किया है । इसी वर्ष के जून में होने जा रहे ट्वान्टी–२० विश्वकप की तयारी के लिए आयोजित शृंखला में नेपाल और नीदरलैंड के साथ ही नामिबिया की भी सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *