त्रिशूली में बस के गिरने से ६ की मृत्यु, ३८ उद्धार
काठमांडू, फागुन २३– धादिङ गजुरी स्थित गलौदी में आज सुबह ४ः४१ बजे बस दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु हो गई है ।
कपिलवस्तु से काठमांडू आ रही बस त्रिशूली मेंगिर गई । जिसमें ६ लोगों की मृत्यु होने की गजुरी के प्रहरी नायव उपरीक्षक (डीएसपी) ने जानकारी दी ।
सिद्धार्थ यातायात के लु२ख २१२१ नम्बर की बस आज सुबह ४ः४१ बजे सड़क से करीब १०० मिटर नीचे त्रिशूली में गिर गई । बस में कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है । दुर्घटना स्थल से ३८ लोगों का उद्धार किया जा चुका है । उद्धार हुए व्यक्तियों का नजदीक के ही स्वास्थ्य संस्था में उपचार किया जा रहा है । उद्धार कार्य अभी भी जारी है और विवरण आना बाकी है । दुर्घटनास्थल में सशस्त्र प्रहरी के गोताखोर टोली उद्धार कर रहे हैं । प्रहरी ने बस चालक को नियन्त्रण में ले लिया है ।

