Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज एकीकृत समाजवादी सचिवालय की बैठक… सरकार में जाने को लेकर किया जाएगा निर्णय

 

काठमांडू, फागुन २३– नेकपा (एकीकृत समाजवादी) की सचिवालय बैठक आज होगी । बैठक ११ बजे पार्टी केन्द्रीय कार्यालय आलोकनगर में की जाएगी । इसकी जानकारी पार्टी सचिव जीवनराम श्रेष्ठ ने दी है । सोमवार प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने अध्यक्ष माधव नेपाल को सरकार में सहभागी होने का प्रस्ताव किया था । लेकिन जबाब में नेपाल ने कहा था कि हम सलाह करके तब  कहेंगे । प्रचण्ड के प्रस्ताव, तथा सरकार में सहभागिता को लेकर यह बैठक बुलाई गई है ।
श्रेष्ठ ने जाकारी देते हुए कहा कि “हम वेट एन्ड सी के क्रम में हैं । घटनाक्रम को देख रहा हूँ तो गुण और दोष के आधार में समर्थन या विरोध करेंगे । निर्णय आज किया जाएगा ।” कल (मंगलवार) की शाम को प्रधानमन्त्री प्रचण्ड, एमाले अध्यक्ष केपी ओली सहित की बैठक में एकीकृत समाजवादी सरकार में जाने के लिए सकारात्मक हैं । ऐसी खबर आई थी । लेकिन श्रेष्ठ ने कहा समाजवादी की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com