Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माधव नेपाल से मिलने पहुँचे शेरबहादुर देउवा

 

काठमांडू, फागुन २३– नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल से मिलने उनके निवास स्थल कोटेश्वर पहुँचे । राजनीतिक अवस्था के विषय में चर्चा करने के लिए देउवा अपनी पत्नी आरजु और नेता रमेश लेखक के साथ नेपाल से मिलने गए । प्रधानमन्त्री एवम् माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कांग्रेस और एकीकृत समाजवादी सहित की गठबन्धन को तोड़कर नेकपा एमाले और रास्वपा सहित का नयाँ गठबन्धन बनाकर मन्त्रिपरिषद का पुनर्गठन किया है । नए गठबन्धन में माधव नेपाल नेतृत्व के एकीकृत समाजवादी को भी शामिल करवाने के लिए एमाले और माओवादी के शीर्ष नेता सक्रिय हैं । ऐसे में देउवा ने नेपाल से मुलाकात की है । कांग्रेस माधव नेपाल को नए गठबन्धन में जान से रोकने के प्रयास में लगी है ।
केन्द्र के नए सत्ता समीकरण अनुसार प्रदेश सरकार में भी सरकार परिवर्तन का प्रयास किया जा हा है । कुछ प्रदेश में एकीकृत समाजवादी निर्णायक भूमिका में है । इसलिए देउवा और नेपाल के बीच के मुलाकात को अर्थपूर्ण माना जा रहा है ।

यह भी पढें   कालीगंडकी कॉरिडोर की 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन 21 दिन बाद फिर से चालू

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com