Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा (माओवादी केन्द्र) राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष में नारायण दाहाल उम्मीदवार

 

काठमांडू, फागुन २७ – माओवादी बैठक में राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष के उम्मीदवार के लिए तीन नामको लेकर चर्चा की गई थी ।
नेकपा (माओवादी केन्द्र) राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष में नारायण दाहाल उम्मीदवार बनाए गए हैं । आज पदाधिकारी की बैठक में नारायण दाहाल को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया है । ये जानकारी महासचिव देव गुरुङ ने दी है ।
पार्टी सचिव चक्रपाणी खनाल के अनुसार उम्मीदवार के विषय में तीन लोगों के नाम पर चर्चा हुई थी । चर्चा में दाहाल के साथ ही हाल की राष्ट्रीय सभा उपाध्यक्ष उर्मिला अर्याल और झक्कु सुवेदी के नाम को भी लिया गया था ।
बैठक के बाद संचारकर्मी से बात करते हुए खनाल ने कहा कि “विभिन्न ढंग से चर्चा की गई । अन्तिम में नाम तय हुआ नारायण दाहाल का,” कुछ साथी का “केही साथियों का कहना कि था कि ६ वर्ष को आधार बनाकर नीतिगत रूप में चर्चा की जाए लेकिन नोट अफ डिसेन्ट’के रूप में ऐसा कुछ नहीं आया है ।” राष्ट्रीयसभा में ६ वर्षे तक के कार्यकाल का अनुभव के कारण सुवेदी को उम्मीदवार बनाना चाहिए की मांग कुछ नेताओं द्वारा की गइ थी ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को हिरासत में लेकर प्रहरी ने घर तक पहुँचाया

लेकिन पार्टी के स्थायी कमिटी सदस्य दाहाल उम्मीदवार चयन हुए हैं । वें प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ’प्रचण्ड’ के रिश्तेदार भी हैं । दाहाल ०७८ फागुन २५ गते राष्ट्रीय सभा में मनोनीत हुए थे । उनका कार्यकाल अब चार वर्ष बाकी है । सत्ता गठबन्धन के सहमति अनुसार अध्यक्ष में माओवादी और उपाध्यक्ष में एमाले को देना तय हो चुका है । राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष का मनोनयन सोमवार दर्ता की जाएगी और मंगलवार को निर्वाचन होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *