‘ग्याल्बो ल्होसार’ के अवसर पर प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने दी शुभकामना
काठमांडू, फागुन २८ –
प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने लोकतान्त्रिक गणतन्त्र, संघीयता, धर्म निरपेक्षता तथा सामाजिक न्याय सहित के समानुपातिक समावेशी शासन व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण करना अभी की सबसे प्रमुख कार्यभार बताया है ।
नेपाली के राष्ट्रीय पर्व ‘ग्याल्बो ल्होसार’ के अवसर पर शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा है कि आन्तरिक राष्ट्रीय एकता सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय स्वाधीनता, सुशासन, सामाजिक न्याय तथा समृद्धि के लक्ष्य को हासिल करना राष्ट्रीय कार्यभार है । उन्होंने स्वदेश तथा विदेश में रहने वाले सभी शेर्पा समुदाय के साथ ही सम्पूर्ण लोगों में अपनी शुभकामना व्यक्त की है ।
प्रधानमन्त्री ने विश्वस व्यक्त करते हुए कहा है कि ग्याल्बो ल्होसार के माध्यम से आन्तरिक राष्ट्रीयता, आपसी सद्भाव, सहिष्णुता, सहकार्य और एकता और ज्यादा सुदृढ़ होगी । प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने अपनी शुभकामना सन्देश में इस बात का उल्लेख किया है कि पूर्वी हिमाली क्षेत्र के साथ ही देश के विभिन्न भू–भाग में रहने वाले शेर्पा समुदाय द्वारा नये वर्ष के रूप में मनाए जाने वाले ग्याल्बो ल्होसार प्राचीन उत्पादन पद्धति में आधारित मौलिक एवं ऐतिहासिक पर्व है । शेर्पा समुदाय के मौलिक परम्परा अनुसार की सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है । इस पर्व में बड़ों से आशीर्वाद लिए जाने की साथ ही परिवार और रिश्तेदारों के सुस्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करने का प्रचलन रहा है ।



