कांग्रेस ने बार–बार विश्वासघात किया है हमने नहीं –प्रधानमंत्री प्रचण्ड
काठमांडू, फागुन ३० – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने जो उनपर आक्ष्ोप लगाया है उसका प्रतिवाद किया है । उन्होंने कहा कि हमने नहीं वरन कांग्रेस ने बार–बार विश्वासघात किया है ।
उन्होंने कहा कि ‘जिस गठबन्धन में शामिल होकर मेरे नेतत्व के पार्टी ने नेपाली कांग्रेस को सबसे बड़े दल बनने में मदद की थी । उसी दल के साथ हुए सहमति को तोड़कर खुलेआम धोखा और विश्वासघात के ही परिणाम स्वरुप नेकपा एमाले के साथ अन्य दलों के समर्थन में प्रधानमन्त्री बना था ।’
उन्होंने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम और उतार चढ़ाव के बीच से जनता में एक बार स्थापित हुए मान्यता अनुसार जाना उपयुक्त होगा । यही सोचकर फिर कांग्रेस के साथ सहकार्य किया । ‘प्रधानमन्त्री के रुप में जिस संकल्प के साथ मैं सक्रिय था, उस तरह का टीम मुझे नहीं मिला । ये मेरी मेरी अनुभूति रही,’ आगे उन्होंने कहा कि ‘सरकार का गियर परिवर्तन करना होगा इसके लिए सरकार और गठबन्धन पुनर्गठन करने की अवस्था मैंने महसूस की ।’ उन्होंने कहा कि इसके बाद अमने गठबंधन में परिवर्तन किया । ये सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया मात्र है लेकिन कांग्रेस ने अराजनीतिक व्याख्या करके इसपर निजी आक्षेप लगाया जिसका उन्होंने प्रतिवाद किया । किसी समय राजनीतिक सहमति कार्यान्वयन करते हुए कांग्रेस के ही नेता ‘राजनेता’ को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि ‘लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से समीकरण बदलने वाले कैसे विश्वासघाती और धोखेबाज हुए ?’उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बार बार विश्वासघात किया है हमने नहीं ।


