Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद यादव ने की मांग पूर्व उपराष्ट्रपति पुत्र पर की जाए कारबाही

 

काठमांडू, चैत १ – नेपाली कांग्रेस के सांसद रामकृष्ण यादव ने मांग की है कि सहकारी ठगी और सोना तस्करी प्रकरण में जो पूर्वउपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन के बेटे का नाम आ रहा है उस पर कारबाही की जाए । पूर्वउपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन के पुत्र दिपेश पुन पर आरोप है सहकारी ठगी और सोना तस्करी को लेकर । आज (गुरुवार) के प्रतिनिधिसभा की बैठक के विशेष समय में उन्होंने बताया कि दिपेश पुन को उन्मुक्ति देने का प्रपञ्च हो रहा है । इसलिए उनपर कारबाही की जाए ।
उन्होंने कहा कि यदि पुन पर कारबाही नहीं किया गया तो गणतन्त्र के प्रति जनता में निराशा आएगी और सरकार के विरुद्ध जनता सड़क पर उतरेगी । उन्होंने आग्रह किया कि देश को भ्रष्टाचारी और तस्करी का देश नहीं बनाए ।
“…ये देश तस्करों का देश नहीं बने । ये देश भ्रष्टाचारियों का देश नहीं बने । ये देश गणतन्त्र और संविधान के विपक्ष में काम करने वाले देश के रुप में परिचित नहीं हो ।” उन्होंने कहा, “सहकारी ठगी और सोना प्रकरण में भी पूर्वउपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन के पुत्र दिपेश पुन को उन्मुक्ति देने का प्रपञ्च हो रहा है ।”

यह भी पढें   मिथिला चित्रकला के कैनवास पर नवदुर्गाः ९ रूपों का कलात्मक चित्रण और दैनिक जीवन में उनका महत्व

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com