Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुरारका सहित उद्योग वाणिज्य महासंघ के पदाधिकारी द्धारा बैठक बहिष्कार

 

pic pradeep jung pandeyकविता  दास २७ भदौ काठमाडौं । नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष प्रदिपजंग पाण्डे अवैधानिक कहकर बरिष्ठ उपाध्यक्ष पशुपति मुरारका सहित करिब दो दर्जन कार्यसमिति के सदस्यों ने बैठक का बहिस्कार किया है ।

महासंघ का चौथा कार्यकारीणी बैठक शुक्रबार को धुलिखेल मे सुरु हुआ था । मुरारका ने अनलाइनखबर को बताया है कि ‘अध्यक्ष पाण्डे व्दारा  भ्रष्टाचार किये जाने का प्रमाणित हो चुका है इसलिये वे अवैधानिक हो चुके हैं, अवैधानिक अध्यक्ष की अध्यक्षता मे महासंघ जैसी गरिमामय संस्था की बैठक बुलाने की बात ही नही उठती ।’

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

पाण्डे के उपर तीन दशक पहले काठमाडौं उपत्यका खानेपानी कार्यालय मे भ्रष्टाचार करने का आरोप है ।

उद्योग बाणिज्य महासंघ का विधानत: अब अध्यक्ष पद रिक्त होनेका  मुरारका ने दावी किया है । उन्होने पाण्डे की अध्यक्षता मे हुई बैठक अवैधानिक होने का दाबा किया है ।

उधर कोरम पहुँचा कर बैठक करने का महासंघकी कार्यकारीणी सदस्य तथा महिला उद्यमी समिति की सभापति कमला श्रेष्ठ ने जानकारी दी है । ‘६०  सदस्यों मे २०  सदस्य बैठक मे उपस्थित नही थे’ श्रेष्ठ ने कही ।

यह भी पढें   महंगाई में तेज उछाल, अगस्त में मुद्रास्फीति 5.96 प्रतिशत पहुंची

 pashupati murarka-2 बैद्य व्दारा राजीनामा का माग

इसीबीच उद्योग वाणिज्य महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष सुरज वैद्य ने महासंघ अध्यक्ष प्रदिपजंग पाण्डे को राजीनामा देने का सुझाव दिया है ।

शुक्रबार को महासंघ मे ही पत्रकार सम्मेलन करके उन्होने राजीनामा देकर महासंघ की गरिमा बचाने का आग्रह किया ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com