Fri. Sep 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के निर्वाचित पदाधिकारी का सपथ ग्रहण

 

Pandayकैलास दास,जनकपुर, असोज ३० । जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी को सपथ ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार सम्पन्न हुआ है । शिवंशकर साह (हिरा) के नेतृत्व में जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ के नयाँ कार्यसमिति निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ का केन्द्रीय अध्यक्ष प्रदिपजंङ्ग पाण्डे के उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराया गया है ।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ का केन्द्रीय अध्यक्ष प्रदिप जङ्ग पाण्डे ने कहा देश को समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए माघ ८ गते भितर में संविधान आवश्यक है । उन्होने कहा नयाँ संविधान में उद्योग और व्यापार मैत्री होना चाहिए । विद्युत अभाव के कारण व्यापार धरासायी होता जा रहा है । इस पर राजनीतिक दलों को ध्यानाकर्षण कराते हुए उन्होने कहा भारत के साथ किया गया विपा सम्झौता स्वागत योग है ।

यह भी पढें   भारत ने संकटग्रस्त नेपाल को बिजली निर्यात की दी मंजूरी, बाढ़ के कारण हुए नुकसान के बीच बढ़ाया मदद का हाथ

बृहत्तर जनकपुर क्षेत्र विकास परिषद का अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने जनकपुर विकास के लिए केन्द्र में सकारात्मक पहल कर देने के लिए आग्रह कीया है । उन्होने कहा कि अगहन १२ गते भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को जनकपुर भ्रमण कार्यक्रम है । स्वागत के तयारी में सम्पूर्ण नगरवासी को लगने के लिए आग्रह भी कीया है । हिन्दुओं को पवित्र स्थल के रुप में रहा जनकपुर को पर्यटकीयें विकास के लिए राजनीतिक दल, बुद्धिजीवि, सरकारी तथा गैर सरकारी निकाय आगे आबे उन्होने कहा ।

यह भी पढें   गुठी संस्थान ने तालाबों से कब्ज़ा हटाने के लिए और 15 दिन किया तय सीमा

DSC08792कार्यक्रम में धनुषा का प्रमुख जिल्ला अधिकारी कृष्णप्रसाद ढुङ्गाना, एमाले का केन्द्रिय सदस्य श्रीप्रसाद साह, जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ का नव निर्वाचित अध्यक्ष शिवशंकर साह पूर्व नगरप्रमुख बजरंग प्रसाद साह, उप—प्रमुख किशोरी साह, महासंघ का पूर्व अध्यक्ष ई. प्रकाशचन्द्र साह, नेपाल पत्रकार महासंघ का अध्यक्ष अनिल मिश्र, एमाओवादी का जिल्ला ईन्चार्ज झल्कु यादव, सद्भावना का जिल्ला अध्यक्ष संजय सिंह, नेपाली काँग्रेस का नगरसभापति धिरेन्द्रमोहन झा, जउवा संघ का निवर्तमान अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी सहित का बक्तागण अपना अपना धारणा रखा था ।

यह भी पढें   गुठी संस्थान ने तालाबों से कब्ज़ा हटाने के लिए और 15 दिन किया तय सीमा

जउवा संघ का अध्यक्ष सहित का पदाधिकारीगण मैथिली भाषा में सपथ ग्रहण लिया था । असोज ४ गते हुआ निर्वाचन से अध्यक्ष मे शिवशंकर साह (हिरा) वरिष्ठ उपाध्यक्ष मे विजय कुमार साह, उपाध्यक्ष विकास कुमार चौधरी, महासचिव जितेन्द्र प्रसाद साह, सचिव सुरेन्द्र भण्डारी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार महासेठ, सदस्या दिपेन्द्र कुमार यादव, फुलगेन साह, सन्तोष कुमार साह, निकेश कुमार साह, राकेशविक्रम साह, कैलाश महासेठ, फुलगेन पण्डित, रामसुरत प्रसाद साह और धर्वेन्द्र कुमार साह निर्वाचित हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com