Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी सासंद ससंद परित्याग कर आन्दोलन में आवें : जेपी गुप्ता

 

jp guptaकैलास दास,जनकपुर, असोज ३१ । तराई मधेश राष्ट्रिय अभियान के संयोजक जयप्रकाश प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान संविधानसभा औचित्यहीन हो चुका है ।  उन्होने कहा कि वर्तमान संविधानसभा से मधेशी आदिवासी जनजाति दलित सहित के हक में संविधान निर्माण नही सम्भव है ।  इसलिए मधेशीवादी दलों को संसद परित्याग कर आन्दोलन में आने के लिए गुप्ता ने आग्रह कीया है । शुक्रवार को जनकपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन करके उन्होने यह बात कही ।

उन्होने यह भी कहा कि मधेशी आदिवासी सहित आन्दोलनरत पक्ष के साथ  सरकार ने विगत मे कीये सम्झौता के विपरित प्रमुख दल संविधान लाने के लिये सोच रहा है इसलिए यह संविधानसभा औचित्यहीन हो चुका है ।

यह भी पढें   बारिश थमने के बाद प्रमुख राजमार्गों को खोलने की तैयारी तेज

संविधान सभा मे पहचान पक्षधर शक्ति की संख्या न्युन है इस लिए संविधान सभा में रहे मधेशवादी दल राजिनामा देकर सडक संघर्ष में आने के अलावा और कोई रस्ता नही है । मधेश विरोध संविधान का साक्षी बनने से वेहतर है कि विगत की कमी कमजोरी को आत्मसाथ करके मधशी जनता के बीच में जाना चहिये और इसके शिवाय दुसरा विकल्प भी नही रहा उन्होने कहा । संविधान सभा में रहे मधेशवादी दल संविधान सभा छोड कर बाहिर रहे मधेशी शक्ती के साथ निर्णायक आन्दोलन के लिए तैयार रहना उपयुक्त होगा ।

उन्होने दावा कीया कि माओवादी अध्यक्ष प्रचण्ड यह कह चुके हैं कि मधेश का मनोविज्ञान विखण्डकारी है इससे यह लगता प्रमाणित होता है कि  काँग्रेस एमाले और माओवादी सहित सभी मधेश के मुद्दा के प्रति उदासिन है ।

यह भी पढें   पूर्व प्रधान न्यायाधीश चोलेन्द्र शमशेर राणा की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद में गूंजा, कांग्रेस और रास्वपा रहीं मौन

उन्होने कहा कि अगर मधेशवादी दल के सभासद राजिनामा करते हैं तो काँग्रेस और एमाले व्दारा जारी किया गया स्वेच्छाचारी संविधान को मान्यता नही मिल पयेगा । इसलिए गुप्ता ने मधेश का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सडक आन्दोलन की तैयारी मे लगने के लिए सभी मधेशवादी दलों से आग्रह की है ।

गुप्ता ने कहा कि विजय कुमार गच्छेदार व्दारा एक मधेश प्रदेश के एजेण्डा को छोड दिए जाने से यह लगता है कि उनमे मधेशी  शिक्षा का आभाव रहा है । यदि गच्छेदार अभी लाइन मे नही आये तो मधेशी जनता व्दारा उसके प्रति दिखाया गया प्रेम भाव समाप्त कर देगा ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के एक महीने बाद भी रसुवा का सड़क संपर्क टूटा, खाद्यान्न संकट और आर्थिक मुश्किलें गहराईं

मधेश मे होनेवाला आन्दोलन के रुप रेखा तैयार करने कलिए तमरा अभियान  कार्तिक २१ और २२ गते रौतहट के गरुडा में राष्ट्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन करने जा रहा है । वही से नयाँ आन्दोलन को शुरुवात होगा उन्होने कहा । सि के राउत की गिरफ्तारी के बाद कुछ धीमी पडे गुप्ता अब अपनी  रफ्तार मे तेजी लारहें है । सि के राउत डिल्ली बजार जेल मे रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com