Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीवाली गिफ्ट मे दो सौ कर्मचारी को फ्लैट, और ४९१ को कार मिला

 

giftनई दिल्ली। दीवाली का मौका हो, त्योहार की रौनक हो और तभी आपको एक सरप्राइज गिफ्ट मिले। गिफ्ट भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि कार और घर तो क्या कहेंगे आप। चौंक जाएंगे ना कुछ ऐसा ही हुआ सूरत में एक डायमंड एक्सपोर्ट्स कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ।

गुजरात के सूरत शहर में एक हीरा कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट में कारें, फ्लैट और हीरे के गहने दिए हैं। दरअसल हीरा कंपनी हरेकृष्ण एक्सपोर्ट्स ने अपने ४९१ कर्मचारियों को इंसेटिव के तौर पर नई चमचमाती कारें गिफ्ट की हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुन 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

सिर्फ कारें ही नहीं, कंपनी के दूसरे कर्मचारियों को हीरों के गहने और घर भी गिफ्ट में दिए गए हैं। कंपनी के मालिक सावुभाई ढोलकिया के मुताबिक वो अपने कर्मचारियों को हर साल कुछ न कुछ गिफ्ट में जरूर देते हैं। इस बार भी उन्होंने १२०० कर्मचारियों की लिस्ट बनाई थी। जिसमें से ४९१ लोगों को कारें, ५२५ को गहने और२०० कर्मचारियों को तोहफे में घर दिए हैं।

सावुभाई का कहना है कि इन कारीगरों की वजह से उनकी कंपनी को बड़ा मुनाफा हुआ है। यही वजह है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए ५० करोड़ का बजट बनाया। जिसके तहत इन सभी को उपहार बांटे गए। एक तरफ सावुभाई ने जहां बड़ी दिलदारी से कंपनी के मुनाफे में अपने कर्मचारियों को भागीदार बनाया है वहीं, कार और घर जैसे गिफ्ट पाकर कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। आइ बि एन७ ने यह जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *