Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एडीबी आयोजना बचाने के लिए राजनीतिक सहमति आवश्यक ः प्रमुख कोइराला

 

aaratiकैलास दास, जनकपुर,भदौ २८ । जनकपुर के लिए आया एकिकृत सहरी विकास आयोजना ल्याण्डफिल साईट के लिए राजनीतिक सहमति आवश्यक रहा नगरपालिका का कार्यकारी अधिकृत विष्णु कोइराला ने कहा ।

महागंगा आरती के सौ दिनो पुरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित अन्तरक्रिया कार्यक्रम में शनिवार उन्होने कहा कि जनकपुर विकास के लिए एशियाली विकास बैंक ने प्रदान की ऋण सहयोग के उपयोग करने के लिए राजनीतिक सहमति अपरिहार्य है । उन्होने यह भी कहा कि धनुषा फुलगामा में जग्गा विवाद जैसा ही वेंगाशिपुर के जग्गा में राजनीतिक हो रहा है । गुठी संस्थान ने ५२ विघा मध्ये २० विघा जग्गा देने के निर्णय होने के वावजूद भी राजनीतिक दवाव के कारण गुठी संस्थान के प्रशासक सम्झौता नही कर रहे दावी की है ।

यह भी पढें   मधेश की उम्मीद बने बालेन, क्या विभेद की दीवार गिरेगी ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

सेव हिस्टोरिकल जनकपुर, क्लिन एण्ड ग्रीन जनकपुर और गंगासागर सफाई अभियान के संयुक्त आयोजना मे हुआ अन्तरक्रिया कार्यक्रम में उन्होने कहा कि समिति श्रोत साधन के बाबजुद भी जनकपुर नगरपालिका के सफा सुन्दर बनाने के प्रयास में है । भारतीय प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी के जनकपुर भ्रमण के क्रम में पैतीस—चालिस किलोमिटर के रिंग रोड बनाने के लिए दश अर्ब की योजना लाने के प्रस्ताव  है ।

एकिकृत सहरी विकास आयोजना का प्रमुख गंगाराम यादव ने एकिकृत शहरी विकास आयोजना लागू करने के लिए अनिवार्य शर्त के रुप में रहा ल्याण्डफिल साईट व्यवस्थापन नही हुआ तो योजना आगे नही बढाया जा सकता है । ल्याण्डफिल साइट के लिए राजनीतिक सहमति अनिवार्य है ।

यह भी पढें   मधेश की उम्मीद बने बालेन, क्या विभेद की दीवार गिरेगी ? : डॉ.श्वेता दीप्ति

वैसै ही नगरपालिका का ई. विरेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि दो अर्ब के आयोजना सदुपयोग करने के लिए राजनीतिक सहमति परिहार्य है । अभी समय है विकास करने का न कि विकास के नाम पर राजनीतिक करने का ।

गंगासागर सरसफाई अभियान के संयोजक तथा नेपाल पत्रकार महासंघ का निवर्तमान अध्यक्ष रामअशिष यादव के अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम में प्राध्यापक डा. भोगेन्द्र झा व्यथित, सह—प्राध्यापक विजय दत्त, जिल्ला वनस्पति कार्यालय, नेपाल विद्युत प्राधिकरण जनकपुर वितरण केन्द्र, पर्यटक कार्यालय, समाजसेवी मदन जैन, होटल व्यववसायी विजय झुनझुनवाल, स्वर्गद्वारी का सञ्चालक एवं संरक्षक पवन सिघानिया सहित का वक्ताओं अपना अपना धरणा रखा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *