Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिमल प्रतिष्ठान द्वारा चार सम्मानित,दोखला में विद्यापति और भानुभक्त को रखने की प्रतिबद्धता

 

bimal prtisthanकैलास दास, जनकपुर, भदौ ३० । डा.राजेन्द्र विमल प्रतिष्ठान ने जनकपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजना करके चार व्यक्तिओं सम्मानित कीया है ।
प्रतिष्ठान द्वारा शनिवार आयोजित ‘साहित्य सम्मान कार्यक्रम’ मे दोलखा जिला के प्रमुख जिला अधिकारी तथा साहित्यकार पह्लाद पोखरेल, वृष क्रान्ति, नवराज लम्साल और चन्द्रशेखर लाल शेखर को प्रतिष्ठान के संस्थापक राजेन्द्र विमल ने दोसल्ला तथा सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया है ।
प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विजय दत्त की अध्यक्षता मेंं हुइ कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पोखरेल ने जनकपुर और दोलखा को भाषा तथा साँस्कृति माध्यम से जोडने के लिए दोलखा में विद्यापति का स्मारक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त कीया है । उन्होने कहा ११ वर्ष पहले जिस समय हम जनकपुर के सहायक जिला अधिकारी थे उसी समय में जनकपुर के कल्चर को अच्छी तरह सम्झे है । जनकपुर जैसा पवित्र एवं धार्मिक पर्यटकीय स्थल को दोलखा के साथ जोडना चाहते है और इसीलिए हम यहाँ के मैथिली भाषा के जन्मदाता विद्यापति के स्मारक वहाँ पर बनायेगें ।

प्रतिष्ठान के संस्थापक राजेन्द्र विमल ने यह प्रतिष्ठान किसी भाषा भाषी के लिए मैथिली, भोजपुरी, नेपाली, अँग्रेजी, हिन्दी के साहित्यकारों के लिए रहने की बात बतायी है । भीमेश्वर नगरपालिका के निमित प्रमुख सुरेन्द्र राउत ने जनकपुर मे आने पर अपनी खुशी व्यक्त की । यहाँ के भाषा एवं साँस्कृति को दोलखा के साथ जोडना चाहते है । उसके लिए दोखला में विद्यापति और भानुभक्त को साथ साथ रखेगें उन्होने कहा ।

सम्मान कार्यक्रम पश्चात् कवि गोष्ठी हुआ था । कवि गोष्ठी मे साहित्यकार प्रह्लाद पोखरेल ने जनकपुर के वर्णन कविताद्वारा किया था । साहित्यकार अयोध्यानाथ चौधरी, रोशन जनकपुरी, काशीकान्त झा, विजयदत्त मणि, अशोक दत्त, वृष क्रान्ति, तुल्सा भट्टराई, हेमराज तिम्सिना, पुनम झा, राजेश्वरी काफ्ले, तौआराज घिमिरे, किरण झा सहितका कविओं ने कविता वाचन किया था । कार्यक्रम का उद्घोषण साहित्यकार सुजित कुमार झा ने किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *