Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जितिया पर्व के अवशर परव्रतालुओं व्दारा गंगासागर मे स्नान

 

jitiyaकैलास दास, जनकपुर, भदौ ३० । मैथिलानी तथा भोजपुरी महिलाओं के श्रद्धा एवं निष्ठा का पर्व जितिया मंगलवार को है । व्रतालु महिलाओं ने सोमवार नहा खाकर उपवास बसी है ।

जितिया पर्व को लेकर गंगासागर में स्नान करने वाली महिलाओं की भीड लगी थी । सागर में स्नान कर व्रतालु महिला जितवाहन की कथा सुनी थी ।  मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार सुबह तक जितिया व्रतालु महिला पूर्णरुप से उपवास रहेगी । यह पर्व ऐसा माना जाता है कि अगर व्रतालु महिला धोखे से भी अगर कोई खर भी तोडले तो जितिया पर्व की सफलता नही मिलती है ।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

पिछले साल जितिया ब्रतालु महिला ४८ घण्टा उपवास पर बैठी थी । इस बार ३६ घण्टा तक उपवास करेगी पण्डित रामकान्त ने कहा ।

अपना सन्तान तथा पति के दीर्घायु के सुस्वास्थ्य की कामना के लिए मनानेवाला यह पर्व जितिया अन्य पर्व की तुलना में बहुत ही निष्ठावन है ।

इस प्रकार महिला संजाल ने जितिया पर्वके अवसर पर धनुष सागर पोखरी के पश्चिम डिल पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com