नेपालगन्ज मे आँख शिविर तथा खाद्यान्न बितरण
बास व्दारा सञ्चालित ‘जो हो सके वो दिजिए ‘
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, ३० भादौं ।
बाढ पिडितों के सहयोगार्थ में बास व्दारा सञ्चालित ‘जो हो सके वो दिजिए ‘ अभियान अन्तर्गत संकलित किया गया खाद्यान्न बाँके जिला के सोनपुर गाबिस में बितरण किया गया ।
सोनपुर गाबिस के बिभिन्न वडा के १ सौ २३ लोग बाढ पिडितों को प्रति घर परिवार को ७ किलो चामल, १ किलो दाल लगाएत खाद्यान्न सामाग्री बितरण किया गया है ।
सोनपुर गाबिस में आयाजित एक कार्यक्रम के बीच में गाबिस सचिव एवं अध्यक्ष माधव सिंह, बास के कार्यक्रम संयोजक मन भण्डारी, केन्द्रीय सदस्य प्रतिक्षा गिरी लगाएत लोगों ने पिडितों को खाद्यान्न सामाग्री बितरण किया बास के प्रबक्ता हेमराज भट्ट ने बताया ।
आँख शिविर सम्पन्न
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, ३० भादौं ।
राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर बाँके जिला के खजुराखुर्द गाबिस में बालबालिकाओं के लियें आँख शिविर सम्पन्न हुआ है ।
फत्तेवाल आँखा अस्पताल, नारी एकता महिला बिकास बचत ऋण सहकारी सँस्था लिमिटेड खजुराखुर्द, खजुराखुद्र्ध गाबिस, बास और ब्राईटस्टार ईगलिस मिडियम स्कुल के संयुक्त आयोजन में आँख जाँच शिविर सम्पन्न हुआ है ।
जानकी माध्यमिक बिद्यालय खजुराखुर्द में सम्पन्न आँख शिबिर में बागेश्वरी, खजुराखुद्र्ध, बेलहरी, ईन्द्रपुर गाबिस के ५ सौं से अधिक बालबालिकाए“ तथा अभिभावकोंओं ने आँख जाँच कराया था ।
बास के सम्शेरगञ्ज उपशाखा ने बाल दिवस के अवसर पर हवल्दारपुर में रैली निकाला था । रैली सृजना प्राथमिक बिद्यालय हवल्दारपुर से शुरु होकर बाजार परिक्रमा करके कोणसभा में परिणत हुआ था ।
कोणसभा को राम माध्यमिक बिद्यालय के प्र.अ. जयत अहमद खाँ, जनमुखी पार्टी के प्रतिनिधि भोज बहादुर थापा, सृजना बाल प्राबि के प्र.अ. जीत बहादुर थापा लगाएत लोगों ने अपना अपना बिचार रक्खा था ।
१ सौ ५० से अधिक बालबालिकाए“ की सहभागिता रही थी कोणसभा में बिभिन्न बालबालिकाओं ने गजल, कबिता, नाटक प्रस्तुत गकिया था । कार्यक्रम की समापन उपशाखा अध्यक्ष बिनोद थापा ने किया था । उसी अवसर पर उपशाखा ने सृजना बाल प्राबि में बृक्षारोपण भी किया ।

