सोने की कीमत आज तक का ही उच्च बिन्दू में
काठमांडू, २९ मार्च । आज शुक्रबार सोने की कीमत ने नयां रेकर्ड बनाया है । बजार मूल्य अनुसार आज सोने का मूल्य प्रतितोला १ लाख ३० हजार कायम हुआ है, यह आज तक का ही उच्च मूल्य है । इससे पहले बिहिबार प्रतितोला १ लाख २७ हजार ९०० में कारोबार हुआ था ।
नेपाल सुनचांदी व्यवसायी महासंघ के अनुसार आज तेजाबी सोने का मूल्य प्रतितोला १ लाख २९ हजार ४०० रुपयों में कारोबार हुआ है । बुधबार इसका मूल्य १ लाख २७ हजार ३०० था । इसीतरह चांदी का मूल्य आज प्रतितोला १ हजार ५२५ रुपये है, जो अगली दिन के तुनला में १५ रुपये अधिक है ।

