Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समानुपातिक सांसद चयन हेतु जसपा केंद्रीय कार्यकारी समिति की आज बैठक

 

काठमांडू.4 अप्रैल

समानुपातिक सांसद के चयन के लिए जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) की केंद्रीय कार्यकारी समिति की आज बैठक हो रही है। बैठक सुबह आठ बजे बालकुमारी स्थित केंद्रीय कार्यालय में होगी.

पार्टी के प्रचार एवं प्रसार विभाग  प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने कहा, जसपा ने समानुपातिक प्रतिनिधि सांसद मंजू शर्मा अंसारी की मृत्यु के बाद  रिक्ति को भरने के लिए सांसद का चयन किया जाएगा ।

मंजू को शाहनाज़ रहमान की मृत्यु के बादद सांसद के रूप में नामित किया गया था, जिन्हें जसपा से समानुपातिक चुनाव प्रणाली के माध्यम से प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रूप में चुना गया था। 20 गते फागुन को काठमांडू  में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी ।

यह भी पढें   क्या हम सरकार से प्रश्न नहीं कर सकते हैं – रचना खतिवडा

जसपा द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई समानुपातिक सूची में बनने वाली की हसीना खान का नाम है । 27 वर्षीय हसीना, इस समूह का अंतिम नाम है । इसलिए इनके नाम की ही सिफारिश की गई है ।

जसपा की बैठक में उपचुनाव, राष्ट्रीय सम्मेलन और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *