Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अतिक्रमण जमीन को मुक्त करने हेतु गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन पत्र

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 23 में सार्वजनिक,गुठी,एलानी परती ,गुठी जमीन को संरक्षण हेतु वार्ड 23के बार्डाध्यक्ष रविन्द्र साह ने नेपाल के गृहमंत्री रवि लामिछाने से मिलकर बुधवार को ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन पत्र में जिला प्रशासन कार्यालय में 5मार्च को शिकायत पत्र सौंपे गए कागजात के छाया प्रति भी दिखाये जिसमें 43कित्ता के रिकार्ड,राम जानकी दुलहा मंदिर वेला कुटी के अतिक्रमणकारियों द्वारा बार्ड कार्यालय तथा बार्ड अध्यक्ष के उपर उच्च न्यायालय में दायर मुकदमा का कागजात, सार्वजनिक जमीन को संरक्षण तथा बार्ड के विचौलिया के उपर कारवाई करने हेतु गृह मंत्री से यथाशीघ्र पहल करने की मांग की गयी। गृहमंत्री लामिछाने यथाशीघ्र इस पर कार्रवाई करने की बात कही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed