गृहमन्त्री लामिछाने ने किया ६ एसएसपी का तबादला

काठमांडू, २६ अप्रील । उपप्रधान तथा गृहमन्त्री रवी लामिछाने ने ६ एसएसपी का तबादला किया है । प्राप्त सूचना अनुसार काठमांडू जिला पुलिस परसर के प्रमुख एसएसपी भुपेन्द्र खत्री का तबादला अपराध अनुसंधान विभाग किया गया है और विभाग में रहे एसएसपी बसन्त रजौरे काठमांडू प्रमुख बना दिया है ।
इसीतरह उपत्यका अपराध कार्यालय के एसएसपी सोमेन्द्रसिंह राठोर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् में पहुँच गए हैं और परिषद् के सानुराम भट्टराई उपत्यका अपराध कार्यालय में आए हैं । पुलिस प्रधान कार्यालय तालीम निर्देशनालय के एसएसपी अभयनारायण काफ्ले का तबादला कोशी प्रदेश तालीम निर्देशानलय में हुआ है और कोशी में रहे राज अधिकारी को हेडक्वार्टर स्थित तालिम निर्देशनालय में लाया गया है ।

