Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बझांग में प्रेमसागर कर्माचार्य द्वारा १ सौ ७८वीं बार रक्तदान

 
178 बार रक्तदान करनेवाले प्रेम सागर कर्माचार्य

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बझाङ जिला के चैनपुर मैं नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने बैशाख १८ गते मंगलवार को १ सौ ७८वीं बार रक्तदान किया है ।

संबिधान सभा सदस्य माननीय चन्द्रा जोशी के प्रमुख आतिथ्य में और नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाजका केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य के बिशेष आतिथ्य में जिला अस्पताल बझाङ की सभाकक्ष में,जयपृथ्वी नगरपालिका,चैनपुर,बझाङ में,जिला स्वास्थ्य कार्यालय तथा जिला अस्पताल बझाङ की संयुक्त आयोजन में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज की ३८ वींं बझाङ जिला की गठनार्थ एक अन्तक्रियात्मक जमघट की आयोजन करके सम्पन्न किया गया था ।

यह भी पढें   वरिष्ठ कथाकार गीता केशरी का असामयिक निधन

बिशेष अतिथि के रुप में रहे नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाजका केन्द्रीय अध्यक्ष एवं सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज स्थापना की आवश्यकता पर प्रकाश डालते थे वह कार्यक्रम में आज मैं १ सौ ७८वीं पटक रक्तदान किया हूँ बताया । वह जमघट में बिशेष अतिथि के रूप में रहे जिला स्वास्थ्य कार्यालय प्रमुख लाल बहादुर धामी और सुन बहादुर सिंह सभापति रहें थे । इसी तरह वह कार्यक्रम की सञ्चालन नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के आजीवन सदस्य दिपेन्द्र राज मिश्र ने किया था ।

यह भी पढें   बेल्जियम की जीत सेनेगल फीफा विश्वकप से बाहर

जमघट ने सरस्वती जोशी की अध्यक्षता में बझाङ जिला शाखा गठन किया गया है । शाखा के उपाध्यक्ष में बसन्ती जोशी, सचिव में महेन्द्र बहादुर खड्का, कोषाध्यक्ष में पशुपति भट्ट रहे हैं और सदस्यों में बाम बहादुर भण्डारी, पूर्ण बहादुर भण्डारी, श्याम नेपाली, डी.बी. बिष्ट, रमेश खाती, इन्द्रबहादुर बोहरा, कल्पना रोकाया और देवीचन्द्र थापा रहे हैं । इसी तरह वह शाखा में सल्लाहकारों में लालबहादुर धामी संयोजक रहेगें सञ्जीव भण्डारी अ‍ैर गंगा प्रसाद जोशी सदस्य रहे हैं ।

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने समाजद्वारा प्रकाशन में लाया गया नयाँ वर्ष की ज्ञानवर्धक क्यालेण्डर लगायत समाज की अन्य प्रकाशन समाग्री नव गठित वह  कार्यसमिति को उपलब्ध कराया था ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में पहुँचने वाली टीमें

नवगठित नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बझाङ जिल कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों को बिशेष अतिथि नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्य ने खादा लगाकर बधाई ज्ञापन किया था । नवगठित कार्यसमिति की अध्यक्ष सरस्वती जोशी ने आगामी शनिवार जमघट की  समिक्षा और भावी कार्य योजना की बारे में बातचीत किया जाएगा जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *