आज विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस
काठमांडू, वैशाख २१– आज ३१ वां विश्व प्रेस स्वतन्त्रता दिवस मनाया जा रहा है । ‘विश्व के लिए प्रेसः वातावरणीय संकट के सामने पत्रकारिता’’नारे के साथ यह दिवस मनाया जा रहा है । साथ ही प्रेस स्वतन्त्रता की वातावरण को सुनिश्चित करने का माहौल बनाना चाहिए । इस नारे के साथ नेपाल सहित विश्वभर में यह दिवस मनाया जा रहा है ।
स्वतंत्र और बहुलवादी प्रेस के लिए विंडहोक घोषणापत्र जारी करने के उपलक्ष्य में ३ मई को प्रेस स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है । संयुक्त राष्ट्रसंघीय शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (युनेस्को)के आयोजन में अफ्रिकी राष्ट्र नामिबिया के विंडहोक शहर में हुए पत्रकारों के सम्मेलन ने ‘बहुलवादी और स्वतन्त्र प्रेस के लिए विंडहोक घोषणापत्र’ जारी करने के उपलक्ष्य में सन् १९९३में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने इस दिवस को मनाने का निर्णय किया ।
इस दिन को मनाने के पीछे यह कारण भी था कि लोग को यह याद रहे कि जनता तक हर तरह की सूचना की पहुँच होनी चाहिए । साथ ही पत्रकारों को अपने काम को सुरक्षित वातावरण में करने के लिए वातावरण सिर्जना करने में सरकार को सहयोग करना चाहिए ।
पत्रकारिता का काम ही है सत्य सम्प्रेषण करना । इसे चौथा स्तंभ माना गया है । प्रेस स्वतन्त्रता का सदैव सम्मान करना चाहिए । इस बात को ध्यान में रखकर यह दिवस मनाया जाता है ।

