Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नव निर्वाचित नगर समिति को किया गया सम्मान

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । मंगलवार को जनकपुरधाम के राम बहादुर साह धर्मशाला के सभाकक्ष में तेली कल्याण समाज नेपाल जिला कार्य समिति धनुषा के अध्यक्ष ललित कुमार साह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका कार्य समिति के नव निर्वाचित कार्यसमिति को प्रमुख अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद साह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर बजरंग साह के उपस्थित में अध्यक्ष राम वावू साह, उपाध्यक्ष सतीश रमण साह, महिला उपाध्यक्ष कौशल्या देवी साह, महासचिव अंबू प्रसाद साह, सचिव सुनील कुमार साह, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र साह, सदस्य निरंजन साह, संतोष साह, वीरेंद्र साह, रंजीत साह, रवि कुमार साह,जय प्रकाश साह सहित अन्य सदस्यों को अंग बस्त्र तथा अबीर लगाकर बधाई दी।इस अवसर पर पूर्व जिला विकास समिति के पूर्व सभापति राम चरित्र साह, केन्द्रीय सलाहकार जगदीश साह, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी साह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष राम वावू साह, नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्व वार्ड अध्यक्ष जानकी रमण साह, वार्ड अध्यक्ष दीपेन्द्र साह, परमेश्वर साह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष रमण साह, कोषाध्यक्ष परमेश्वर साह, तेली कल्याण समाज नेपाल धनुषा जिला उपाध्यक्ष ई.शंभू शाह, सचिव अशोक साह,सह सचिव पवन देवी साह, कोषाध्यक्ष दुखरण साह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम साह,प्रो.सुरेश साह,मधु साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *