Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख द्वारा बुलाई गई बैठक शुरु

 

काठमांडू, वैशाख २५ –सभामुख देवराज घिमिरे द्वारा बुलाई गई बैठक शुरु हो गई है । इस बैठक में प्रमुख राजनीतिक दल के शीर्ष नेता शामिल हैं । इस बैठक में प्रतिनिधिसभा के अवरोध खोलने के विषय में चर्चा की जाएगी ।
सिंहदरबार स्थित सभामुख के कार्यकक्ष में हो रही बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री रवि लामिछाने आदि सहभागी हैं ।
प्रतिनिधिसभा का अधिवेशन २८ वैशाख में शुरु होने जा रही है । इससे पहले भी पिछले सत्र में कांग्रेस ने सहकारी निधि के दुरुपयोग में उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री लामिछाने की संलिप्तता की जांच के लिए एक संसदीय समिति की मांग करती आई थी और इस मांग को ही लेकर निरंतर बैठक को अवरुद्ध भी किया था । इस विषय पर चर्चा के लिए ही आज की यह बैठक बुलाई गई है ।

यह भी पढें   सेवा संकल्प अभियान के तहत सजायी आकर्षक रंगोली, राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com