सुनसरी से एक क्विंटल गांजा बरामद
काठमांडू.8 मई
सशस्त्र पुलिस ने बीती रात सुनसरी से एक क्विंटल गांजा बरामद किया. सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 4 गण सुनसरी प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म कप्तानगंज, सीमा चौकी साहेबगंज एवं हरबेनी की संयुक्त टीम ने गांजा बरामद किया।
मंगलवार की रात हसनपुर, सुनसरी जिला, बरजू ग्रामीण नगर पालिका-4 में गन्ने की सूखी पत्तियों के नीचे छुपाया गया 3 बोरा गांजा बरामद किया गया।
सह प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने बताया कि तस्करी के लिए गांजा छिपाकर रखे जाने की सूचना के आधार पर तलाशी के दौरान 3 बोरियों में गांजा के छोटे-छोटे पैकेट मिले।
बरामद गांजा को आगे की प्रक्रिया के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

