नेपाल : जनसंख्या वृद्धि दर कम, औसत आयु में बढत
एनएसओं के डायरेक्टर धुंडी राज लामिछाने ने कहा, “पिछले आठ सालों के आंकड़ों की तुलना में जनसंख्या वृद्धि सबसे कम रही.” औसत उम्र में हुआ इजाफा एनएसओ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल की आबादी इस वक्त करीब 29.2 करोड़ है. अप्रैल 2011 और अप्रैल 2021 के दौरान, नेपाल की जनसंख्या में 2.7 मिलियन की बढ़त हुई थी. इसी तरह, नए आंकड़ों के मुताबिक, देश की राष्ट्रीय औसत उम्र 71.3 साल तक पहुंच गई है. महिलाओं की औसत उम्र 73.8 साल, जबकि पुरुषों की 68.2 साल बढ़ी है.
नेपाल एनएसओ के रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले चार दशकों में नेपालियों की औसत उम्र 21.5 साल बढ़ गई है. रिपोर्ट में आगे क्षेत्रों से औसत आयु जोड़कर बताया गया कि कर्नाली प्रांत में रहने वाले लोगों की औसत उम्र सबसे ज्यादा है, उनकी औसत उम्र 72.5 साल है, लुम्बिनी प्रांत में सबसे कम औसत उम्र 69.5 साल है.
उम्र 1950 में नेपाल में औसत उम्र काफी कम थी. सिर्फ 34.26 थी, जिसमें 10 साल में सिर्फ 1 फीसदी का इजाफा हुआ था और 1960 में 35.62 हो गई थी. 1970 में औसत उम्र 40.60 तक पहुंची. 1980 में यह 4 प्रतिशत बढ़ कर 46.52 हुई. नेपाल में साल 1990 में जाकर औसत आयु 53.99 तक पहुंची. साल 2000 में लोगों के जीने की उम्र में 61.85 साल तक का इजाफा हुआ, जिसके बाद 2010 में साठ से ज्यादा 67.33 और 2020 में 70.88 तक उस पहुंची, जिसके बाद अब 2024 में पूरे 40 साल बाद नेपाल में औसत आयु ने लंबे सफर के बाद 34 साल से 71.97 साल तक की बढ़त हासिल की है.
फिलहाल नेपाल में शिशु मृत्यु दर में काफी सुधार हुआ है. 2021 में शिशु मृत्यु दर घटकर 17 प्रति 1,000 हो गई थी. जबकि 2011 यह आंकड़ा प्रति 1,000 शिशुओं पर 40 था. फर्टिलिटी रेट घटकर 1.94 बच्चे प्रति महिला हो गया है. करनाली प्रांत में एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की औसत आयु 26.9 साल है, जबकि बागमती प्रांत में यह 28.4 साल है. बता दें, नेपाल साल 1911 से हर 10 साल में राष्ट्रीय जनगणना कराता है.

