Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी के मुख्यमन्त्री पद के लिए हिक्मत कार्की ने किया दाबा पेश

 

काठमांडू, वैशाख २७  –एमाले संसदीय दल के नेता हिक्मतकुमार कार्की ने कोशी प्रदेश के मुख्यमन्त्री पद के लिए अपना दाबा पेश किया है ।
प्रदेश प्रमुख पर्शुराम खापुङ ने संविधान की धारा १६८ के उपधारा ५ के अनुसार नई सरकार गठन के लिए आह्वान किया है । इस आह्वान के साथ ही एमाले और माओवादी केन्द्र के ५२ सांसदों के समर्थन में कार्की ने अपना दाबा पेश किया है ।
प्रदेश प्रमुख पर्शुराम खापुङ ने बुधवार की रात संविधान की धारा १६८ के उपधारा ५ अनुसार सरकार गठन के लिए आह्वान किया । नई सरकार की गठन के लिए २ दिन का समय दिया गया है ।
मुख्यमंत्री का समर्थन करने वाले ५२ सांसदों के हस्ताक्षर का आज सत्यापन किया जाएगा । सत्यापन के बाद ही कार्की को नियुक्ति मिलेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com