सूची में अन्तर होने के कारण बांग्लादेश मेडिकल शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को रोका गया

काठमाडौँ । बङ्गलादेश में छात्रवृत्ति में मेडिकल शिक्षा में जाने के लिए चिकित्सा शिक्षा आयोगल द्वारा निकाली गई सूची से अलग नाम सिफारिस हुआ है। एमबीबीए और बीडीएस पढ़ने के लिए बङ्गलादेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए छात्रवृत्ति में आयोग द्वारा सिफारिस किए गए १० दूसरे विद्यार्थी का नाम सिफारिस किया गया है।
बङ्गलादेश सरकार ने १९ एमबीबीएस और ३ बीडीएस मिला कर २२ लोगों को छात्रवृत्ति दिया जाता है । उसमे आयोग एकीकृत प्रवेश परीक्षा में पास हुए २२ विद्यार्थीयों का नाम सार्वजनिक करते हुए सिफारिस किया था।
आयोग के सिफारिस के आधार पर शिक्षा, विज्ञान तथा सूचना प्रविधि मन्त्रालय ने परराष्ट्र मन्त्रालय द्वारा नेपाल स्थित बङ्गलादेश के राजदूतावास में सूची भेजा था। किन्तु अब आकर आयोग द्वारा सिफारिस किए गए १० विद्यार्थी का नाम काट कर दूसरे व्यक्ति का नाम सूची में पाया गया है।
आयोग द्वारा भेजी गई सूची से अलग बङ्गलादेश सरकार द्वारा सूची सार्वजनिक होने के बाद विद्यार्थीयों में तनाव पैदा हो गया है। कुछ दिन बाद बङ्गलादेश में पठनपाठन शुरू होने वाला है। किंतु सूची अलग होने के कारण विद्यार्थीयों को बङ्गलादेश जाने से रोक दिया गया है ।

