Mon. Mar 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री करेंगे नारायणी पुल का शिलान्यास

काठमांडू, वैशाख ३१–प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड आज नारायणी नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे । प्रधानमंत्री रविववार को ही चितवन पहुँचे गए हैं ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड चितवन के नारायणगढ़ और नवलपुर के गैंडाकोट जोड़ने वाली पूर्व पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत नारायणी नदी पर बनने वाले केबल स्टेट पुल का आज शिलान्यास करेंगे । यह ४ सौ २० मीटर लम्बी पुल है ।
सड़क विभाग के पुल महाशाखा ने जानकारी दी है कि १२ मीटर चौड़े इस पुल में चार पिलर होंगे । पुल मौजूदा पुल के उत्तर की ओर होगा । सड़क विभाग के अनुसार नया पुल मौजूदा पुल से ऊंचा होगा ।
तुँदी कन्ट्रक्शन प्रालि ने चार वर्ष के भीतर निर्माण सम्पन्न करने का ठेका लिया है । पुल का डिजाइन भी इसी कम्पनी द्वारा तैयार किया जाएगा । । इस पुल के निर्माण में भैट सहित १ अरब ६८ करोड़ ७६ लाख २३ हजार तीन सौ ५४ लागत लगेगी । ठेका में ४ बर्ष के भीतर समाप्त करने का ठेक्का लिया है जिसमें से एक बर्ष बीत चुका है ।
ठेकेदारों द्वारा किए गए डिजाइन अनुसार पुल के २ जगह में टावर रखा जाएगा । पुल में सवारी चलने के लिए ७.५ मीटर का भाग रखा जाएगा । तथा बाकी भाग में फुटपाथ और साइकल भी चला सकते हैं । इस तरह के पुल का डिजाइन किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *