Tue. Sep 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेन्द्र यादव के रीट की आज पेशी

 

काठमांडू, जेठ ८ –
उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जनता समाजवादी पार्टी नेपाल टूटने के विरुद्ध जो रीट दायार की गई थी उसकी पेशी आज होगी ।सोमवार सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश प्रकाशकुमार ढुङ्गाना के इजलास में इसकी पेशी होनी थी लेकिन कल नहीं होने के कारण पेशी आज की जाएगी ।
यादव ने उनके पार्टी से विभाजित होकर जो सात सदस्य निकले हैं वो विश्वास मत में सहभागी नहीं सकते हैं कहकर रीट दायर की थी । जेठ ७ गते प्रधानमंत्री ने विश्वास मत लिया जिसमें अशोक राई पार्टी के सदस्यों ने भी मतदान किए । अदालत में सुनवाई का समय नहीं मिला और इधर प्रधानमंत्री ने विश्वास मत ले लिया ।प्रधानमन्त्री प्रचण्ड को १५७ मत मिला । उन्हें राई पक्ष के ७ सदस्यों ने भी मत दिया है ।
यादव ने उन सभी को रोकनेके लिए सभामुख को भी चिठ्ठी लिखी थी । लेकिन सभामुख ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और विश्वास मत देने की प्रक्रिया में शामिल करवाया ।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com