सहकारी छानबीन प्रकरण : कार्यदल की बैठक शुरू
काठमाडौँ 21 मई । सहकारी रकम अपचलन, ठगी और घोटाला आदि विषय में छानबीन के लिए गठन करने संसदीय समिति की कार्यादेश निष्कर्ष निकालने हेतु कार्यदल की बैठक शुरू हुई है। कानुन मन्त्रालय में मंगलबार शुरू बैठक में अनिर्णित विषयों पर सहमति जुटाने का प्रयास किया जाएगा । इससे पहले गत आइतबार हुई कार्यदल की बैठक कार्यादेश में सहमति प्राप्त नहीं कर पाई थी।
कार्यदल में विशेष कर गृहमन्त्री रवि लामिछाने का नाम उल्लेख करने या नहीं करने के विषय में विवाद है।
सत्ता और प्रतिपक्ष दल ने गत शनिबार सहकारी प्रकरण में छानबीन करने के लिए संसदीय समिति गठन करने की सहमति हुई थी। उसी के अनुसार समिति का कार्यादेश (टिओआर) निश्चित करने के लिए कार्यदल गठन किया गया था।
नेकपा एमाले के नेता एवम् कानुनमन्त्री पदम गिरी के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय कार्यदल में कांग्रेस सहमहामन्त्री जीवन परियार, एमाले प्रमुख सचेतक महेश बर्तौला और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सांसद शिशिर खनाल सदस्य हैं ।

