कोशी प्रदेश के बिराटनगर में छह दिवसीय चलचित्र महोत्सव का समापन

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र )
बिराटनगर में छह दिवसीय चलचित्र महोत्सव विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समारोह पूर्वक संपन्न हुआ । समापन समारोह में प्रमुख अतिथि कोशी प्रदेश के आंतरिक मामला तथा कानून मंत्री लीला बल्लभ अधिकारी थे । इस मौके पर नेपाली फिल्म क्षेत्र में योगदान के लिए लगभग दो दर्जन कलाकारों को सम्मानित किया गया । सम्मानित होने बालो में
विराटनगर निवासी बीरेंद्र झा , सुमित खड़का , बीरेंद्र साह , प्रेम देवान
तथा विशेष सम्मान से सुचित्रा श्रेष्ठ , शिव श्रेष्ठ , लक्ष्मी नाथ शर्मा , मोहन निरौला , रवींद्र खड़का ,नवीन सुब्बा ,दाधिराज ओझा ,रमेश बूढ़ाथोकी सहित अन्य कलाकार जो फिल्म क्षेत्र में योगदान दिए है उन्हे प्रमुख अतिथि के हाथो सम्मानित किया गया ।

