Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीति तथा कार्यक्रम पारित

 

काठमांडू, जेठ १३ – प्रतिनिधि सभा में विपक्षी के नाराबाजी के बीच सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पारित किया गया । राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने जेठ १ गते सरकार की नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत किया था ।
सहकारी संस्था के रकम हेराफेरी प्रकरण में फंसे उपप्रधान तथा गृहमन्त्री रवि लामिछाने पर छानबीन करने के लिए संसदीय समिति गठन की मांग करते हुए कांग्रेस ने संसद अवरोध जारी रखी है । इसलिए नीति तथा कार्यक्रम पर खास चर्चा नहीं हो पाई ।
रविवार की बैठक में भी कांग्रेस सांसदों ने नारेबाजी जारी रखी । लेकिन नारेबाजी के ही बीच नीति तथा कार्यक्रम पर चर्चा कर पास कर दिया गया ।
प्रतिनिधि सभा की बैठक अब मंगलवार दिन के चार बजे बुलाई गई है । उससे पहले दोपहर १ बजे संघीय संसद की बैठक में बजेट प्रस्तुत की जाएगी । सांसदों को पौने १ बजे के भीतर ही संसद बैठक में आने के लिए कहा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *