Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसदीय छानबीन समिति गठन को लेकर कांग्रेस ने ली अड़ान

 

काठमांडू, जेठ १३ – नेपाली कांग्रेस ने संसदीय छानबीन समिति की कार्यादेश में अपनी पुरानी ही बात पर अडिग रहने का निर्णय लिया है ।
आज सुबह से ही कांग्रेस नेताओं की आन्तरिक चर्चे में यह निर्णय लिया गया कि सहकारी के रकम गबन में संलग्न व्यक्ति के नाम का उल्लेख कर छानबीन समिति गठन होनी चाहिए । यही मांग कांग्रेस की पहले भी थी और अब भी है ।
बैठक के बाद कांग्रेस सहमहामन्त्री जीवन परियार ने कहा कि – गोर्खा मीडिया नेटवर्क का नाम लेना तो पर्याप्त नहीं है । कम में इसमें संलग्न व्यक्ति कौन कौन हैं इसके बारे में भी उल्लेख होनी चाहिए । अगर ऐसा नहीं हुआ तो छानबीन नहीं हो पाएगी । हम अपनी बात पर अड़े रहेंगे । लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं का कहना है कि संस्था के नाम का उल्लेख करने के बाद व्यक्तियों के नाम का उल्लेख करना कोई जरुरी नहीं है । सत्ता पक्ष भी अपनी इस बात पर अड़े हैं । और इसमें कांग्रेस सहमत नहीं है ।
आज सुबह ही प्रधानमंत्री देउवा निवास पर उनसे मिलने भी पहुँचे थे लेकिन इस विषय को लेकर किसी तरह कोई सहमति नहीं हो पाई ।
सहकारी के ही विषय को लेकर कांग्रेस ने आज ही काठमांडू में विरोध प्रदर्शन कर रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com