गणतन्त्र स्मारक को जनता के लिए खोलने की राप्रपा सांसद ने की मांग
काठमांडू, जेठ २१– राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के सांसद दीपकबहादुर सिंह ने नारायणहिटी संग्रहालय के भीतर रहे गणतन्त्र स्मारक को सर्वसाधारण के लिए खुलाने की मांग की है । सोमवार प्रतिनिधि सभा के शून्य समय में बोलते हुए उन्होंने यह मांग की है ।
‘नारायणहिटी दरबार भीतर रहे गणतन्त्र स्तम्भ बने पाँच वर्ष हो चुके हैं । वर्षौ से वहाँ ताला लगा हुआ है । इस पार्क को जनता के लिए खोल देना चाहिए । जनता को घुमने, अध्ययन करने, विद्यार्थी बच्चों को घुमने के लिए खोल दें । उन्होंने मांग की है कि इसे जनता के लिए सुचारु करने के लिए मैं सरकार से मांग करना चाहता हूँ । साथ ही उन्होंने सुझाव देते हुए यह भी कहा कि यदि व्यवस्थापन की जिम्मेदारी संघीय सरकार नहीं ले सकती है तो काठमांडू महानगरपालिका को यह जिम्मेदारी दें ।
उन्होंने अनुरोध करते यह कहा कि ‘यदि ये काम नेपाल सरकार नहीं कर सकती है तो काठमांडू महानगरपालिका को जिम्मादारी दें ।


